शिवपुरी में युवक की हत्या, सरिए से पीटा, फिर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मानकबसई में खेत की जुताई के विवाद में 22 वर्षीय अभिषेक रावत की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले युवक पर लोहे के सरिए से हमला किया और फिर उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्या के मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी बृजेश रावत अपने खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव भरका निवासी बीपी सिंह जाटव और अनिल जाटव अपने आयशर ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे।

जुताई के दौरान मिट्टी बृजेश के खेत में जा रही थी, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। बृजेश के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर बीपी सिंह जाटव ने अपने पिता रामसिंह को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में रामसिंह, नरेंद्र, करण उर्फ पप्पू और काशीराम जाटव लाठियां लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर बृजेश की बुआ का बेटा अभिषेक निवासी कुंवरपुर, चाचा वासुदेव, भाई रतन सिंह और चाचा का बेटा अरविंद बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचे। आरोप है कि विवाद के दौरान बीपी सिंह जाटव ने अभिषेक रावत के सिर पर लोहे के सरिए से जोरदार वार कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठियों से मारपीट की। इसके बाद बीपी सिंह ने अभिषेक, रतन और बृजेश पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर का पहिया अभिषेक की छाती के ऊपर से निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Post

ईरान को तबाह करना लक्ष्य! अमेरिकी कमांडर ने बताया क्या है ट्रंप का तेहरान प्लान, कहा- दिए गए हैं खास आदेश

Fri Mar 6 , 2026
अमेरिकी बमवर्षकों ने ईरान में 200 लक्ष्यों पर हमला किया। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी से मिसाइल और ड्रोन क्षमता कमजोर हुई, दीर्घकालीन मिसाइल निर्माण रोकने का प्रयास जारी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने हाल‑फिलहाल की सैन्य कार्रवाई का विवरण देते हुए बताया कि पिछले 72 घंटों […]

You May Like

Play sound