गसवानी व सहसराम में जागरूकता रैली निकाल नशा मुक्ति का दिया संदेश

विजयपुर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विजयपुर के सहयोग से सामाजिक न्याय विभाग द्वारा क्षेत्र में निकाली जा रही नशा मुक्त भारत अभियान यात्रा मंगलवार को गसवानी होते हुए सहसराम पहुंची।

नशा मुक्ति अभियान यात्रा की प्रभारी ब्रह्माकुमारी शशि बहन ने बताया कि गसवानी व सहसराम में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें मुख्यतः हर गली मोहल्ले में अभियान यात्रियों द्वारा नशा मुक्ति के रथ के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं विद्यालयों के शिक्षक जनप्रतिनिधि जागरूक नागरिक सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा के नारे लगाए। कई जगह पर गली मोहल्ले में संस्था से जुड़े सदस्यों ने नशा मुक्ति अभियान यात्रा रथ का स्वागत व अभिनंदन किया। साथ में चल रहे नशा मुक्ति अभियान यात्रा के मेडिकल विंग के सदस्यों का ग्रामीणों ने तिलक लगाकर वह फूल मालाओं से स्वागत किया।

गसवानी में वन अधिकारी राठौर ने नशा मुक्ति अभियान यात्रा का स्वागत किया। वन चौकी से बस स्टैंड तक रैली निकाली गई। जगह-जगह पर नशा मुक्ति अभियान यात्रा पर लगी चित्र प्रदर्शनी को भी ग्रामीणों को समझाया गया तथा नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Next Post

पंडों के बाद अवैध नावों पर कलेक्टर ने कसा शिकंजा 

Tue Feb 18 , 2025
एसडीएम व नगर परिषद के अफसरों पर भी बड़ी कार्रवाई के संकेत,ओंकारनगरी जल्द पटरी पर   नवभारत न्यूज खंडवा। ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं का फ्लड लगातार बढ़ रहा है। ओंकारेश्वर व ममलेश्वर ज्योर्तिलिंग में दर्शनार्थी संभल नहीं पा रहे हैं। अब नर्मदाजी में नावें दुर्घटनाएं कर रही हैं। लोगों की बढ़ती […]

You May Like