सीवरेज परियोजना की लागत अब 758.74 करोड़ होगी कलेक्टर ने की समीक्षा

जबलपुर : कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को नगर निगम के सीवरेज प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारी ने अमृत 2.0 योजना के तहत सीवरेज प्रोजेक्ट की संशोधित परियोजना रिपोर्ट की प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर शहर को सीवरेज प्रबंधन के लिए छह विकेंद्रीकृत जोन में विभाजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि 7 मई को आयोजित 67वीं एसएलटीसी बैठक के निर्णयों के अनुरूप प्रोजेक्ट को संशोधित किया गया है, जिसके तहत अब संशोधित परियोजना लागत 758.74 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। कलेक्टर सिंह ने प्रोजेक्ट के तकनीकी पहलुओं और शेष कार्यों की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Next Post

सचिन अहीर ने सिद्धांतों की कमी दिखायी- आदित्य ठाकरे

Wed Jul 1 , 2026
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (यूटीबी) के नेता एवं विधायक आदित्य ठाकरे ने अपने करीबी सहयोगी सचिन अहीर के पाला बदलने पर कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली “शिवसेना ने सचिन अहीर को सब कुछ दिया, फिर भी उन्होंने पार्टी छोड़ दी, जो उनके सिद्धांतों की कमी को दिखाता […]

You May Like