कलेक्टर की पहल से बुजुर्ग महिला को मिली घर की रजिस्ट्री

इंदौर: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई एक बार फिर आमजन के लिए राहत का माध्यम बनी. कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया. शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए.जनसुनवाई में आए एक प्रकरण में एक बुजुर्ग महिला श्रीमती सावित्री मंडलोई ने अपनी वर्षों पुरानी समस्या से अवगत कराया था.

उन्होंने बताया कि कॉलोनी में घर निर्माण के बाद भी उन्हें रजिस्ट्री नहीं दी गई, जिसके चलते वे कई सालों से परेशान थी, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था. कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, जिसके परिणामस्वरूप महिला के घर की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई. समस्या के समाधान से राहत महसूस करते हुए श्रीमती मंडलोई आज जनसुनवाई में मिठाई लेकर पहुंचीं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा कलेक्टर शिवम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्लॉट संपत्ति विवाद के भी आवेदन आए
कलेक्टर शिवम वर्मा ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे. जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारियों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रोशन राय ने जनसुनवाई में भाग लेकर नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया.

Next Post

मैदानों में गर्मी की दस्तक और पहाड़ों पर जमी बर्फ, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Wed Apr 1 , 2026
उत्तर भारत में मौसम एक महत्वपूर्ण संक्रमण काल से गुजर रहा है, जहां मैदानी इलाकों में दिन गर्म होने लगे हैं, जबकि पहाड़ी राज्यों में अब भी ठंड और बर्फबारी का असर बरकरार है। उत्तर भारत के मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव देखा जा रहा है और अलग-अलग […]

You May Like