
इंदौर। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह साउथ तोड़ा-चंद्रभागा क्षेत्र में बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। विद्या गौड़ मंदिर से दौलतगंज की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर शासकीय जमीन पर किए गए कब्जों को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए दुकान, गोदाम और मकानों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार साउथ तोड़ा क्षेत्र में करीब 43 करोड़ रुपए मूल्य की शासकीय जमीन अतिक्रमण की चपेट में थी। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
कार्यवाही के दौरान हंगामा भी हुआ
