28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में शामिल दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. क्राईम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपए की 28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए है.

एडिशनल डीसीपी क्राईम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने एमआर 4 रोड स्थित लक्ष्मीबाई स्टेशन के पास संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की. एक व्यक्ति ने पुलिस को देख कर भागने की कोशिश की, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. 28 वर्षीय आरोपी मोहम्मद, जो ग्रीन पार्क चंदन नगर का निवासी है, को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आदतन नशा करने का आदी है और सस्ते दामों पर अवैध मादक पदार्थ खरीदकर महंगे दामों पर नशे के आदतों वाले लोगों को बेचने का काम करता है. आरोपी के कब्जे से 13.25 ग्राम ड्रग्स, एक एक्टिवा वाहन और एक मोबाइल जप्त किया.

वहीं दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने जूनी इंदौर के मुक्तिधाम के पास संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली, जहां एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की. आरोपी को पकड़कर उसकी पहचान 23 वर्षीय आदिल उर्फ गोलू खान के रूप में हुई, जो आजाद नगर का निवासी है. आरोपी से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह आदतन नशा करता है और नशे की लत पूरी करने के लिए ड्रग्स बेचता है. आरोपी के कब्जे से 14 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है. दोनों ही मामलों में क्राईम ब्रांच की टीम ने 28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ ही एक बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है

Next Post

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्गः योगी

Mon Mar 17 , 2025
लखनऊ, 17 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा ने अपना मार्ग संघर्षों से प्रशस्त किया था। स्वर्गीय बहुगुणा की पुण्यतिथि पर योजना भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में योगी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अपने विचार रखते हुए […]

You May Like