ओहायो में गोलीबारी में 12 लोग घायल

न्यूयॉर्क, 07 जून (वार्ता) अमेरिका में ओहायो के टोलेडो शहर में एक उत्सव में पास हुयी गोलीबारी में बारह लोग घायल हो गए है।

पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस उप प्रमुख जोसेफ हेफ़रनन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अभी तक की जानकारी के मुताबिक 12 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।”

उन्होंने कहा कि पुलिस का मानना है कि दो हमलावर थे जिन्होंने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं।

पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Next Post

बांग्लादेश को 3-1 से दी शिकस्त, 7 साल बाद फिर चैंपियन बना भारत

Sun Jun 7 , 2026
Indian Women’s Football Team ने फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर SAFF Women’s Championship 2026 का खिताब जीता। ब्लू टाइग्रेस ने रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी अपने नाम की। सात साल के इंतजार के बाद भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ विमेंस चैंपियनशिप का खिताब फिर अपने नाम कर लिया। […]

You May Like