सारनी। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,सारनी के ग्राम लक्कड़कोट में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पंडित संजय कृष्ण व्यास ने पुरुषोत्तम मास का महत्व बताते हुए कहा कि इस माह में किए गए जप, तप, दान एवं कथा श्रवण का अनंत गुना फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह भगवान विष्णु का प्रिय मास है और इस दौरान विधि-विधान से पूजा-पाठ करने वालों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।
कथा के दौरान उन्होंने संसार, संबंध, स्वास्थ्य, संपत्ति और संतान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वास्तविक सुख बाहर नहीं बल्कि संतोष और अच्छे संस्कारों में छिपा है। स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन बताते हुए कहा कि वैभव होने के बावजूद अस्वस्थ व्यक्ति सुखी नहीं रह सकता। वहीं संस्कारहीन संतान को जीवन का सबसे बड़ा दुख बताया।
कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।
