गेंदबाजी में सुधार के लिए मैने अपने वीडियो देखे, नई गेंद से अभ्यास किया: मोहम्मद सिराज

अहमदाबाद, 22 मई (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि गेंदबाजी में सुधार के लिए मैंने अपने वीडियो देखे और नई गेंद से अभ्यास किया।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गये मोहम्मद सिराज ने कहा कि गेंद मेरे हाथ से काफी अच्छी तरह से निकल रही है। वर्ल्ड कप के ज्यादातर मैचों से मैं बाहर ही रहा था और मुझे खेलने का मौका नहीं मिला था। इसी वजह से गेम के लिए जिस लय की जरूरत होती है, वो मेरे पास नहीं थी। मैं पहले कुछ मैचों में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहा था। लेकिन इसके बाद मैंने अपने वीडियोज देखे और उसके बाद से गेंद अच्छी तरह से पड़ने लगी।

उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान मैंने अपनी लाइन और लेंथ सुधारने के लिए नई गेंद का प्रयोग किया। इसके बाद यॉर्कर की भी प्रैक्टिस की। लाल मिट्टी वाली पिच पर मैं हमेशा संजू सैमसन से ड्राइव करवाने की कोशिश करुंगा। पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए मेरा काम होता है कि बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखूं। अगर मैं दबाव बनाकर रखता हूं तो फिर उससे रबाडा को भी विकेट मिल सकता है। साझेदारी में आप इसी तरह से गेंदबाजी करते हैं।

 

 

Next Post

पर्यटकों पर हमले के मामले में हुई गिरफ्तारी, अन्य आरोपियों की तलाश तेज

Fri May 22 , 2026
ऋषिकेश, 22 मई (वार्ता) उत्तराखंड में ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र स्थित काले की ढाल में बाहरी राज्य से घूमने आए पर्यटकों के साथ हुई मारपीट, जानलेवा हमले और वाहन तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में […]

You May Like