इंदौर: खजराना पुलिस नेसार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध रूप से मौजूद एक युवक से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया. पंचनामा तैयार कर सामग्री जब्त की गई और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.खजराना थाना क्षेत्र में देर रात की गई कार्रवाई में पुलिस ने गांधी ग्राम क्षेत्र से एक युवक को प्रतिबंधित नशीला पदार्थ रखने पर पकड़ा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है.
थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि चेकिंग के दौरान 20 वर्षीय सुजल कौशल, निवासी स्वर्णबाग कॉलोनी एमआईजी, संदिग्ध हालात में मिला था, तलाशी लेने पर उसके पास नशीला पदार्थ पाया गया. पंचों की मौजूदगी में जप्ती पंचनामा तैयार कर सामग्री जब्त की गई और उस पर सील-चिट लगाकर पुलिस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
