जिला अस्पताल के पीछे गैलरी में मिली एक्सपायरी दवाइयां

स्टोर इंचार्ज ने कहा ये हमारे यहां की दवा नहीं, सीएस ने कहा डिस्पोज करेंगे
छिंदवाड़ा:जिला अस्पताल इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है। कायाकल्प के चलते एक दिन के लिए अस्पताल को बिल्कुल फिल्म की सूटिंग के लिए सजाया गया। सूटिंग समाप्त होने के बाद स्थिति जस की तस हो गई है। दूसरे दिन ही अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के पीछे गैलरी में भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयां फैंक दी गई है। जब इस बात की जानकारी अस्पताल के स्टोर के कर्मचारियों का पता चली तो सभी वहां आ धमके।

इस दौरान वहां मीडिया भी मौजूद भी। फोटो लेते समय सभी स्टोर कर्मचारी अपनी अपनी सफाई देते नजर आए। उन्होंने कहा ये हमारे यहां की दवा नहीं है। किसी ने कहा ये बाहर की दवा है। जब इस मामले में सीएस नरेंद्र गुन्नाड़े से बात की गई तो उन्हें तो इस मामले की जानकारी ही नहीं थी। पहले कहने लगे जो दवा एक्सपायर हो जाती है। उसे डिस्पोज किया जाता है। जब उन्हें बताया कि यह दवा बायोवेस्ट में नहीं अस्पताल के पीछे गैलरी में पड़ी है। तब उन्होंने कहा मैं दिखवाता हूं। अस्पताल में हजारों की दवाइयां एक्सपायर के बाद खुले में फैंक दी जा रही है। इस बात की सीएस को कोई जानकारी नहीं है। यदि यह दवाइयां धोखे में मरीज को लग तो उसकी जान पर बन आ सकती है। इस तरह इतनी बड़ी लापरवाही से अस्पताल प्रबंधन कोई सीख नहीं ले रहा है।
यह है नियम
नियमानुसार जो भी दवाइयां एक्सपायर होती है। उन दवाइयों की लिस्ट बनाकर सीएस को सौंपी जाती है। उसके बाद उन दवाइयों को बायोवेस्ट के साथ रख जाती है। जिससे इन दवाइयों का विनष्टीकरण करवाया जा सके। इधर अस्पताल ने लापरवाही पूर्वक गैलरी में फेंक दिया। जो की नियम विरूद्ध है

Next Post

पार्षद और एमआईसी सदस्य विवाद में

Sat Jan 11 , 2025
इंदौर :गुंडे जीतू यादव को महापौर ने एमआईसी से हटाया। भाजपा ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया। पार्षद कालरा ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और संगठन के निर्णय की सराहना की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like