
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के खनुआ नया निवासी एक युवक पानी भर रहा था कि अचानक पत्थर की पटिया खिसक गई और युवक कुएं के गहरे पानी में गिर गया। जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम खनुआ नया निवासी सूर्यबली सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 25 वर्ष आज दिन बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के समीप कुएं से पानी भर रहा था कि अचानक पत्थर की पटिया खिसक कर कु एं में गिर पड़ा। जहां पटिया के साथ युवक भी पटिया में समा गया। युवक की कुएं में गिरने की आवाज सुनकर बचाव के लिए दौड़े, लेकिन तब तक में काफी देर हो चुकी थी। गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेेते हुये जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
