भिंड, 08 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड देहात थाना क्षेत्र में आज एक कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। मोटर साइकिल पर बैठा छात्र उछलकर ट्रक से टकरा गया। उसके सिर में गंभीर चोट आईं, मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अर्पित बघेल (17) क्वारी नदी पुल के पास बाइक खड़ी करके एक अन्य साथी युवक से बातचीत करने लगा। छात्र सड़क किनारे बाइक पर बैठा था, एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। छात्र बाइक समेत उछलकर सीधे ट्रक से जाकर टकराया। छात्र के सिर में गंभीर चोट आने पर उसकी मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
Next Post
युवक का शव ऑटो में मिला, हत्या की आशंका
Thu May 8 , 2025
भिंड, 08 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में आज एक युवक का शव ऑटो में मिला। शव पर मारपीट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हैवतपुरा रोड नाथूराम गार्डन के सामने गांधी […]

You May Like
-
4 months ago
एसपी दफ्तर के सामने बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई
-
1 year ago
मेक्सिको के ओक्साका में भूकंप के झटके
