युवक का शव ऑटो में मिला, हत्या की आशंका

भिंड, 08 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में आज एक युवक का शव ऑटो में मिला। शव पर मारपीट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हैवतपुरा रोड नाथूराम गार्डन के सामने गांधी नगर इलाके में एक युवक का शव ऑटो के अंदर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने जब संदिग्ध हालत में ऑटो को देखा और शव की जानकारी लगी, तो इसकी सूचना देहात थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक पड़ताल की। युवक के हाथ पर अतुल भदौरिया लिखा था। पुलिस का कहना है कि युवक भिंड जिले के मेहगांव का रहने वाला है। भिंड में किराए से रहता था। परिजनों को सूचना दे दी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने बताया कि युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। परिवारजनों की तलाश कर सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Next Post

बांदकपुर कॉरिडोर कार्यक्रम स्थल का DIG ने लिया जायजा

Thu May 8 , 2025
दमोह।श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर कॉरिडोर भूमि पूजन को तैयारी का जायजा लेने डीआईजी सागर सुनील कुमार जैन आज बांदकपुर पहुंचे।कलेक्टर कोचर, पुलिस अधीक्षक सोमवंशी, एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम आरएल बागरी, एसडीओपी पथरिया रघु केसरी के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like