खेती किसानी: 2 एकड़ फूलों की खेती से किसान ने अर्जित की 6 लाख रुपए की आय

पांढुरना। जिले के वृंदावन ग्राम में शुमार पंधरा खेड़ी के किसान सतीश घागरे की खेत में बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने नवाचार और फुलों की खेती का जायजा लिया। किसान श्री घागरे द्वारा 2 एकड़ की कृषि भूमि में फूलों की खेती कर उत्कृष्ट आय अर्जित कर रहे हैं।

किसान ने 1 एकड़ में गेंदा और 1 एकड़ में डैज़ी की खेती कर लाखों रुपए कमा रहे हैं। उनकी मेहनत और आधुनिक कृषि पद्धति ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर उपसंचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह एवं उपसंचालक पशुपालन एच. जी. एस. पक्षवार खेत का निरीक्षण किया और नवाचार की समीक्षा की। साथ ही सहायक संचालक कृषि धीरज ठाकुर, लिपट चौरासिया, एईओ पंकज पराड़कर, निरंजन पवार, सागर डेहरीया एवं किसान शांताराम पराड़कर और विनोद पराड़कर भी उपस्थित रहे।

किसान की यह पहल छोटे किसानों के लिए प्रेरणास्रोत साबित हो रही है और उच्च आय अर्जित करने के लिए फूलों की खेती को बढ़ावा देने का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

Next Post

तृणमूल का दावा नैतिक और संवैधानिक रूप से गलत: भाजपा

Wed Jan 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट के फैसले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर करारा हमला किया है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया को दिये एक बयान में कहा कि हाईकोर्ट द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दावे को खारिज किया […]

You May Like