रांझी क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर सौंपा ज्ञापन 

जबलपुर। रांझी क्षेत्र में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रही छेड़खानी, लूटपाट और नशे के कारोबार को लेकर जनता में आक्रोश गहराता जा रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुधीर कुमार दुबे के नेतृत्व में नागरिकों ने नगर पुलिस अधीक्षक रांझी संभाग और थाना प्रभारी रांझी को ज्ञापन सौंपा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुधीर कुमार दुबे ने आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में खुलेआम शराब, गांजा, अफीम, इंजेक्शन जैसे नशे की अवैध बिक्री हो रही है और इसमें स्थानीय पुलिस की सहभागिता और उदासीनता साफ दिखाई दे रही है। मोहल्लों और वार्डों के स्तर पर नशे के अड्डे सक्रिय हैं और पुलिसकर्मी खुद इन जगहों पर खड़े नज़र आते हैं। रांझी मानेगांव, मोहनिया, सर्रा पीपल, करौंदी, उदय नगर, शोभापुर, अंबेडकर वार्ड, बापू नगर आदि इलाकों में अवैध शराब और मादक पदार्थों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिसे पुलिस मौन स्वीकृति दे रही है।

Next Post

15 दिन में नियुक्ति का मिला आश्वासन, भूख हड़ताल खत्म, डीन ने पिलाया नारियल पानी

Mon Aug 4 , 2025
जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्राओं को नियुक्ति न मिलने से वह चार दिन से भूख हड़ताल कर रही थी। सोमवार को मेडिकल डीन धरना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने छात्रों से चर्चा की और 15 दिन में नियुक्ति देने का आश्वासन देकर हड़ताल को […]

You May Like