तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत दंत एवं मुख स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

सीधी।जिला चिकित्सालय स्थित डीईआईसी में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत दंत एवं मुख स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबीता खरे के मार्गदर्शन में डॉ. स्वाती सिंह द्वारा दंत परीक्षण, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और तम्बाकू छुड़ाने के लिए एनआरटी दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को तम्बाकू त्याग की शपथ दिलाई गई और नियमित दंत जांच, तम्बाकू से दूरी और दैनिक मुख स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

Next Post

एकता दौड़ Run For Unity का आयोजन पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में हुआ आयोजन

Fri Oct 31 , 2025
उमरिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती के अवसर पर ‘‘राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने एवं मजबूत” करने एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से ‘‘एकता दौड़‘‘ “Run For Unity” का आयोजन पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में […]

You May Like