भोपाल मास्टर प्लान में छह साल की देरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

भोपाल। कांग्रेस प्रवक्ता एवं कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने भोपाल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट लाने में हुई छह साल की देरी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राफ्ट में कई प्रावधान तत्कालीन कमलनाथ सरकार के समय तैयार किए गए मास्टर प्लान से लिए गए हैं।

गुप्ता ने कहा कि यदि सरकार को वही ड्राफ्ट लाना था तो छह साल तक इंतजार क्यों किया गया और इस अवधि में भोपाल के विकास को कथित रूप से प्रभावित क्यों होने दिया गया।

उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट में ग्रोथ कॉरिडोर को बीआरटीएस नेटवर्क से जोड़ने का प्रावधान है, जबकि बाद में बीआरटीएस को हटा दिया गया। इससे यह सवाल उठता है कि पुराने ड्राफ्ट का वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप समुचित परीक्षण किया गया या नहीं।

गुप्ता ने कहा कि अनलिमिटेड हाइट, एफएआर की खरीद, ग्रोथ सेंटर और मिक्स्ड लैंड यूज जैसे प्रावधान भी पुराने ड्राफ्ट में शामिल थे। उन्होंने छह वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का हिसाब मांगा।

 

Next Post

कफ सिरप से 24 बच्चों की मौत पर पटवारी ने जवाबदेही पर उठाए सवाल

Sun Sep 27 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने छिंदवाड़ा में कथित जहरीले कफ सिरप से 24 बच्चों की मौत के मामले में सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने विभागीय जांच लंबित रहने के दौरान तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर गौरव शर्मा की बहाली और गुना में पदस्थापना पर […]

You May Like