
उमरिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती के अवसर पर ‘‘राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने एवं मजबूत” करने एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से ‘‘एकता दौड़‘‘ “Run For Unity” का आयोजन पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में किया गया जिसके परिपालन में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया, मुकेश वैश्य द्वारा इकाई में समस्त अधि0/कर्मचारियों तथा प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई, बाद पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया द्वारा झण्डी दिखाकर एकता दौड़ को पीटीएस उमरिया से रवाना किया जो एकता रैली पीटीएस उमरिया से पुलिस कन्ट्रोल रूम होते हुये अमर शहीद स्टेडियम जिला उमरिया पहुंची जिसमें समस्त अधिकारी/कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणरत् प्रशिक्षुओं द्वारा जिला स्तरीय एकता दौड़ में भाग लिया गया।
