जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत बेनी सिह की तलैया निवासी एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मृतिका ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि श्रीमति महजवी बानो 28 वर्ष निवासी बेनी सिह की तलैया को जहरीली वस्तु का सेवन कर लेने के कारण पति गुलाम गौस द्वारा शाम 6-35 बजे भर्ती कराया गया था जिसकी दौरान उपचार के मौत हो गयी है।
