जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा कुदवारी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार कलकत्ता रिश्तेदारी में गया था।पुलिस ने बताया कि आशीष राय 41 वर्ष निवासी अमखेरा कुदवारी नशा मुक्तिकेन्द्र के पास ओमनगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 24 नवंबर को घर में ताला लगा सहपरिवार कलकत्ता रिश्तेदारी में चला गया था।
वापस घर आया तो देखा कि घर के गेट एवं दरवाजे में लगा ताला टूटा था उसकी एक्टीवा एमपी 20 जेड के 6595 एवं कमरे के अंदर भगवान के पास रखी बच्चे की चांदी की करधन, सोने की 1 लौंग एवं एक ब्लेजर गायब था। कोई अज्ञात चोर सोने मकान का ताला तोडकर चुरा ले गया है।
