चोरी के दो बाईको के साथ आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर से कल एक चोर मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहा था कि बिलौंजी में चोर को ग्रामीणों ने दबोच कर कोतवाली पुलिस को हवाले कर दिया। वही पुलिस के पूछतांछ के दौरान शातिर चोर के कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। हालांकि कोतवाली पुलिस उक्त कार्रवाई पर अपनी खुद की पीठ थपथपा रही है।

जानकारी के अनुसार बीते दिन 17 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर से मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक यूपी 64 व्ही 8342 को फरियादी लालता प्रसाद साकेत उम्र 27 वर्ष निवासी देवरा खड़ा किया। जिसे शातिर चोर नीरज कुमार साकेत पिता जमुना प्रसाद साकेत उम्र 21 वर्ष निवासी अमिलवान लेकर भाग रहा था कि बिलौंजी के पास ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वही पुलिस ने आरोपी से पूछतांछ में एक और मोटरसाइकिल बरामद की है। जहां आज दोनों मोटरसाइकिलो को बरामद कर चोर को न्यायालय में पेश किया।

Next Post

चाकू के साथ पकड़ा तो सामने आया जानलेवा हमले का है आरोपी

Mon Aug 18 , 2025
उज्जैन। 14 अगस्त की देर शाम बच्चा जेल के पीछे डी मार्ट मार्ग पर युवक पर कातिलाना हमला हुआ था। नागझिरी पुलिस को हमला करने वालों की तलाश कर रही थी। इसी बीच नीलगंगा थाना पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ हिरासत में लिया। जो हमले में शामिल […]

You May Like