जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत इमली के पास मेन रोड पिपरिया में रविवार दोपहर हुए बस एक्सीडेंट में बीस लोग घायल हुए थे जिनमें से एक घायल ने सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।पुलिस के मुताबिक रविवार को लक्की ट्रैवल्स की 50 सीटर बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0914 जबलपुर से डिंडोरी जा रही थी। बस दोपहर करीब 3:30 बजे जैसे ही इमली के पास मेन रोड पिपरिया पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर पलट गई थी।
हादसे के दौरान दो बाइकें भी बस की चपेट में आ गई थी। हादसे में विजय धुर्वे, प्रभु विश्वकर्मा, मैकू सिंह, मीना उरैती, विशाल सिल्लारे, सोम्य भारती, काजल अहिरवार, संतोष पटेल, राहुल मार्को, ओम प्रकाश, मोहन मारवे, चंचल ठाकुर, राजेश गुप्ता, सुंदर मरावी, रजनी स्वामी समेत अन्य को चोटें आई थी। हादसे में घायल विजय धुर्वे पिता स्व. लक्ष्मण धुर्वे 45 वर्षीय निवासी करौंदी रांझी ने सोमवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
