भागीरथपुरा में एक और जान गई, मृतकों का आंकड़ा 32 पहुंचा

इंदौर: भागीरथपुरा इलाके में बीमारी से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को क्षेत्र की 65 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके साथ ही इलाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है.भागीरथपुरा में रहने वाली अनिता कुशवाह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले सैम्स अस्पताल में भर्ती कराया था. हालत गंभीर होने पर 4 जनवरी को उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया था, जहां वे बीते कई दिनों से वेंटिलेटर पर थीं.

इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक महिला को शुरुआत में डायरिया की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई. बीमारी के दौरान किडनी फेल हो गई थी, जिस कारण नियमित रूप से हेमोडायलिसिस करना पड़ा. इलाज के बीच उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि मरीज को शासन की ओर से हायर सेंटर पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Next Post

देश के लिए कुछ सार्थक करने की भावना से जुड़ी है सफलता

Mon Feb 2 , 2026
इंदौर: रोटरी मंडल 3040 के 42वें मंडल अधिवेशन इंद्रधनुष का उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ. कार्यक्रम में डिस्टि्रक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा, रूबी मल्होत्रा, गजेंद्र नारंग, रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट रिप्रेजेंटेटिव दिनेश मेहता, पीडीजी मंजू फड़के पुणे, डॉ. ललित सिंह, राजेश मोदी, ब्रजेश अग्रवाल, हर्ष मित्तल, मनोज चांडक, घनश्याम सिंह, अनीस मलिक […]

You May Like