कल से चेहरा देखकर लगेगी उपस्थिति, नगर निगमों में व्यवस्था हो रही लागू

इंदौर:प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में कार्यरत सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों की फेस (चेहरा) आधारित उपस्तिथि शुरू हो जाएगी. प्रदेश के 413 नगरीय निकाय में उक्त व्यवस्था लागू की जा चुकी है.नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि यह पहल कर्मचारियों की उपस्थिति प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

नगरीय निकायों में आगामी कुछ समय में कर्मचारियों का वेतन एवं भुगतान भी उक्त फेस आधारित उपस्थिति के आधार पर बनाया जाएगा. ध्यान रहे कि वर्तमान में प्रदेश के एक लाख 35 हजार से अधिक नगर निगम और पालिका कर्मचारियों ने अपना पंजीयन करा लिया है. नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी नगरीय निकायों में यह व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य करे. साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक तकनीकी सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए.

Next Post

सपना चौधरी डांस से लगाया तड़का

Fri Oct 31 , 2025
सपना चौधरी और रानी चटर्जी ने अपने-अपने इंस्टा पोस्ट से धमाल मचा दिया। हरियाणवी डांसर ने सुथरी सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया, तो रानी ने हेमा मालिनी लुक में दिल जीत लिया। मनोरंजन जगत की दो पॉपुलर अदाकारा सपना चौधरी और रानी चटर्जी इन दिनों अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट […]

You May Like