विदेशी महिला के जाल में फंसे 75 साल के व्यापारी से पौने दो करोड़ ठगे

ग्वालियर। यहां एक गत्ता कारोबारी को फेसबुक पर एक महिला ने अपने जाल में फंसाया। खुद को यूनाइटेड किंग्डम की नागरिक बताकर शिवानी अग्रवाल ने कारोबारी से दोस्ती की और ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए तैयार किया। 75 साल का कारोबारी जब फंस गया और 1.41 करोड़ रुपए गंवा बैठा तो फर्जी विदेशी महिला ने फेसबुक से अपना अकाउंट शिवानी अग्रवाल को डिलीट कर दिया। साइबर एक्सपर्ट की टीम अकाउंट से डिटेल जुटा रही है।

कारोबारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगे गए 1.41 करोड़ रुपए की पड़ताल में पता लगा है कि देश के 12 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों के 100 अकाउंट में यह राशि 74 टाइम ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर की गई है। अब पुलिस के साइबर एक्सपर्ट की नजर ऐसे ट्रांजेक्शन या अकाउंट पर है जिसमें 10 लाख रुपए या उससे ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ हो। कारोबारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार करने वाली महिला कथित शिवानी अग्रवाल से उसकी फेसबुक पर पहचान हुई थी। इसी नाम से फेसबुक अकाउंट था। शिवानी ने कारोबारी को बताया था कि वह यूके इंग्लैंड में रहती है। जब ठगी हो गई तो महिला ने कारोबारी से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद उसने फेसबुक पर अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। साइबर एक्सपर्ट की टीम ने इस ठगी कांड की छानबीन शुरू की तो पता लगा कि 74 ट्रांजेक्शन में यह रुपए देश के 12 राज्य के 20 शहर के 100 से ज्यादा अकाउंट में भेजे गए। इंडिया के यूपी, ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, बिहार राज्यों में यह राशि ट्रांजेक्शन की गई है।

Next Post

मेला में संघ की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र, सेवा कार्यों से लोग प्रभावित

Mon Feb 2 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला आफिस के सामने लगी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रदर्शनी मेला सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। यह प्रदर्शनी संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लगाई गई है। इसमें संघ द्वारा किये गये एवं किये जा रहे राष्ट्रीय एवं सेवा कार्यों को देख लोग […]

You May Like