इंदौर:तिलक नगर थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों पर अचानक चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई। संविद नगर निवासी हर्षवर्धन पिता नंदकिशोर (२० वर्ष) और सिमरजीत पिता भूपेंद्र (उम्र ३२ वर्ष) देर रात क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और विवाद करने लगे। विवाद के दौरान बदमाशों ने अचानक धारदार चाकू निकालकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया।चाकू के वार से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
