पुलिस थाना कानवन ने अवैध ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा 

धार । पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार पारुल वेलापुरकर के द्वारा सम्पूर्ण जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकङ कर लगातार कार्यवाही की जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में 29 अक्टूबर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिडवाल रोड, भोइंदा फाटा कच्चे रास्ते पर अवैध रूप से ब्राउन सुगर स्मैक की तस्करी करने वाला है। मुखबिर की सूचना पर श्रीमान स्ष्ठह्रक्क महोदय बदनावर श्री अरविन्दसिंह तोमर के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक गगन हनवत थाना प्रभारी कानवन द्वारा टीम गठित कर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु भोइंदा फाटा बिडवाल रोड पहुंचकर एक व्यक्ति को पकङा जिसने अपने नाम वीरेन्द्रसिंह पिता धारासिंह गोयल जाति राजपूत उम्र 29 साल निवासी चौपाटी कानवन थाना कानवन जिला धार का होना बताया, जिसकी तलाशी पर उसके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) कीमती करीब 20 हजार रुपये जप्त की गई एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर आरोपी से अन्य तस्करों के सम्बंध में एवं लाये गये माल के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। जप्त मश्रुका – 10 ग्राम ब्राउन सुगर कीमती करीब 20 हजार रुपये

गिरफ्तार आरोपी – 1. वीरेन्द्रसिंह पिता धारासिंह गोयल जाति राजपूत उम्र 29 साल निवासी चौपाटी कानवन थाना कानवन जिला धार उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका उप पुलिस अधीक्षक गगन हनवत, उप निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, सउनि राजू भाटिया, प्रधान आरक्षक 30 रामेन्द्रसिंह, आरक्षक 1033 नवीन, आरक्षक 1105 गजेन्द्र का विशेष योगदान रहा।

Next Post

नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने वाला फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat Nov 1 , 2025
सतना।ऑपरेशन प्रहार 2.0 अंतर्गत अमरपाटन पुलिस द्वारा नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने वाले फरार आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया थाना अमरपाटन पुलिस द्वारा 31 अक्टूबरको मुखबिर सूचना के आधार पर आजाद चौक अमरपाटन से आरोपी पवन पांडे पिता शारदा प्रसाद पांडे उम्र 29 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अमरपाटन […]

You May Like