पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने यूरोप के लिए उड़ानें फिर से शुरू की

इस्लामाबाद (वार्ता) पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने साढ़े चार साल की अवधि के बाद शुक्रवार को यूरोप के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर दी।

पीआईए के एक बयान में कहा गया है कि देश की अग्रणी विमान कंपनी ने आज देश की राजधानी इस्लामाबाद से पेरिस के लिए उद्घाटन उड़ान पीके-749 के साथ यूरोप की अपनी यात्रा को फिर से शुरू किया।

पीआईए के देश के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची के एक आवासीय क्षेत्र में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जून 2020 में यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और अमेरिका के लिए उड़ान संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

पिछले साल नवंबर में यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी द्वारा प्रतिबंध हटाने के बाद यूरोप के लिए पीआईए उड़ानें फिर से शुरू हुईं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उड़ान बहाली पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि उड़ानें बंद होने से राष्ट्रीय एयरलाइन को भारी नुकसान हुआ और यूरोप में रहने वाले पाकिस्तानियों के लिए भी बेचैनी हुई।

उन्होंने कहा “यूरोप के लिए पीआईए की उड़ानें फिर से शुरू होने से विदेशी पाकिस्तानियों को सुविधा होगी।” उन्होंने कहा कि यूरोप के लिए उड़ानें फिर से शुरू होने से संकेत मिलता है कि पीआईए प्रगति की ओर बढ़ रही है।

श्री शरीफ ने बहाली में अपनी भूमिका निभाने के लिए विदेश मंत्री इशाक डार, विमानन मंत्री और रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ और संबंधित संस्थानों की सराहना की।

Next Post

नागल और बोपन्ना ऑस्ट्रेलियन ओपन में पेश करेंगे भारतीय चुनौती

Sat Jan 11 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) ओलंपियन सुमित नागल और रोहन बोपन्ना रविवार को मेलबर्न पार्क में शुरु हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे। सुमित नागल पुरुष एकल में चेकिया के 26वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी तोमस माचाक के खिलाफ अपने मुकाबले की शुरुआत करेंगे। यह नागल का पांचवां […]

You May Like