जबलपुर: मेडिकल काॅलेज में भर्ती दंडित बंदी रघुवीर वायाम पिता दादूलाल की बीती रात्रि 11:30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में न्यायिक जांच होगी। जानकारी के मुताबिक दंडित बंदी रघुवीर वायाम पिता दादूलाल 70 वर्ष निवासी लिमरूआ थाना बम्हनी जिला मण्डला को दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में न्यायालय द्वारा श्रम कारावास की सजा से दंडित किये जाने पर 27 फरवरी 2023 को विचाराधीन बंदी से दंडित बंदी बनाया गया।
विचाराधीन बदी को उपचार को जिला जेल मण्डला से उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। 22 अप्रैल 2025 को दंडित बंदी का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर जेल चिकित्सक द्वारा जांच एवं उपचार के लिए मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर किये जाने पर जेल बल की अभिरक्षा में भेजा गया। मेडिकल कालेज जबलपुर में बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
