गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर सहायक आपूर्ति अधिकारी निलंबित, जिला आपूर्ति नियंत्रक को हटाया

सागर। सागर जिले में गेहूं खरीदी के दौरान गंभीरिया के लक्ष्मी नगर स्थित श्री देव प्रभाकर हाउस में गंभीर अनियमितताओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कलेक्टर को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री श्री राजपूत के निर्देश पर मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को सागर जिले प्रभार से हटा कर भोपाल मुख्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्री राजपूत द्वारा कलेक्टर को निर्देशित किया गया की खाद्य विभाग के अतिरिक्त उपार्जन हेतु जिम्मेदार अन्य विभाग के कर्मचारियों की घटना में भूमिका की जांच भी की जावे और दोषी होने पर उनके विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाये। मंत्री श्री राजपूत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों की मेहनत और उनके अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपार्जन प्रक्रिया में यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी, संस्था या समूह लापरवाही अथवा भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बोरियों में गेहूं के साथ मिट्टी मिलाने का मामला

हाल ही में जिले के एक वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों में भारी मात्रा में मिट्टी मिलने का मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में कुछ बोरियों में गड़बड़ी दिखाई दी थी,बोरियों में गेहूं के स्थान पर अत्यधिक मात्रा में मिट्टी पाए जाने की पुष्टि हुई। जानकारी के अनुसार कुछ बोरियों में मिट्टी की अधिक मात्रा पाई गई। मंत्री श्री राजपूत के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू की और संबंधित स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया। इसके साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Next Post

एमपीईबी के लोहे के पोल काटने की डकैती की साजिश नाकाम

Sat Jun 13 , 2026
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र की बंधौरा चौकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एमपीईबी के हाईटेंशन लाइन के लिए लगाए गए लोहे के पोलों को काटकर ले जाने की डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से लाखों रुपये […]

You May Like