मानसून की विदाई, अगले माह होगा मावठे का आगमन

शाजापुर।शुक्रवार को आसमान साफ रहा, न बादल नजर आए न सूरज की लुकाछुपी हुई. यह संकेत मानसून की विदाई का है. वहीं सुबह और शाम को हो रहा ठंडक का एहसास भी मौसम परिवर्तन का एहसास करा रहा है. मौसम विभाग की माने तो अब मानसूनी बारिश नहीं होगी ओर आगामी दिनों में तापमान में गिरावट शुरू होगी.

इस वर्ष मानसून कम बरसा और कम बारिश होने की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल होता रहा. इस दौरान तापमान भी 32 से 35 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा था. लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम परिवर्तन का एहसास होने लगा है और तापमान भी कम होने लगा है. बुधवार को अधिकतम तापमान 30.7 व न्यूनतम तापमान 18.8 दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अब बारिश की कोई संभावना नहीं है. यह जरूर है कि अगले माह मावठे की बारिश जरूर हो सकती है और हर माह कम से कम एक बार मावठे की बारिश जरूर होगी.

सुबह, शाम होने लगा सर्दी का एहसास

 

इस वर्ष मानसूनी बारिश कम होने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल होता रहा. जिसके चलते लोगों को कूलर व एसी के भरोसे दिन गुजारना पड़ रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से शाम होते ही सर्दी का एहसास होने लगा है. वहीं सुबह.सवेरे भी लोगों को सर्दी महसूस होने लगी है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नवंबर माह से ही सर्दी अपना रंग दिखाने लगेगी.

लनीना का रहेगा प्रभाव, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग की माने तो इस वर्ष सर्दी का असर खासा रहेगा. क्योंकि इस वर्ष लनीना का प्रभाव रहेगा. जिससे मौसम ज्यादा ही सर्द हो सकता है. उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान कुछ दिनों के लिए गर्मी का असर रहेगा और तापमान एक बार फिर 35 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. इसके बाद मौसम परिवर्तन होकर सर्द हो जाएगा और इस वर्ष सर्दी का दौर लंबा चल सकता है.

Next Post

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

Fri Oct 10 , 2025
भिंड।दीपावली त्यौहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के निर्देशन में आज दबंग दरोगा के नाम से जानें – 2 वालें बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया ने रवि नरवरिया की दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले अभि उर्फ अतेन्द्र सिंह तोमर निवासी अजनोल और गिर्राज उर्फ डब्बू […]

You May Like