नयी दिल्ली 17 अक्टूबर (वार्ता) भारत यात्रा पर आये मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलती ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने गाजा शांति समझौते में मिस्र की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए राष्ट्रपति सिसी को हार्दिक बधाई दी और आशा व्यक्त की कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी। विदेश मंत्री अब्देलती ने प्रधानमंत्री को उनकी यात्रा के दौरान आयोजित पहली भारत-मिस्र रणनीतिक वार्ता के बारे में जानकारी दी।
श्री मोदी ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
Next Post
राज्यसभा सांसद ने अजू मामले की जांच के लिए मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र
Fri Oct 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) राज्यसभा सांसद संतोष कुमार पी ने केरल के एक युवा आईटी पेशेवर आनंदू अजी की मृत्यु के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर उनके आरोपों के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के लोगों के खिलाफ जांच कराने का आग्रह किया है। मानवाधिकार आयोग के […]

You May Like
-
9 months ago
मगरमच्छ के हमले में महिला घायल
