चार लोगों ने की आत्महत्या

जबलपुर: शहर व ग्रामीण अंचल मेें हुए अलग-अलग मामलों में चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों ने ये आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका पता नहीं चल सका। पुलिस चारों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। गोहलपुर पुलिस ने बताया कि चंडालभाटा कलारी के पास विकास केवट 26 वर्ष निवासी गुलौआ चौक ने जहर का सेवन कर लिया जिसकी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

इसी प्रकार बेलखेड़ा थाना अंर्गत ग्राम नयाखेड़ा में रघुनाथ मल्लाह 50 वर्ष ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार पनागर थाना अंतर्गत चंदन नगर निवासी श्रीमति अनीता कुशवाहा 32 वर्ष ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। खितौला थाना अंतर्गत कुर्रे के पास रेल्वे ट्रेक पर 38 वर्ष युवक ने टे्न के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।

Next Post

एएसपी बंगले में तैनात आरक्षक को धमकाया, पकड़ी कॉलर, वीडियो लीक

Sat Jul 5 , 2025
जबलपुर:कैंट थाना अंतर्गत सदर चौपाटी में एएसपी के बंगले मेें सुरक्षा में तैनात आरक्षक के साथ नशे में चूर बदमाशों ने अभद्रता करते हुए धमकाते हुए कॉलर पकड़ ली। इसके बाद झूमाझपटी कर फरार हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने उपद्रव मचा रहे आरोपियों […]

You May Like