एएसपी बंगले में तैनात आरक्षक को धमकाया, पकड़ी कॉलर, वीडियो लीक

जबलपुर:कैंट थाना अंतर्गत सदर चौपाटी में एएसपी के बंगले मेें सुरक्षा में तैनात आरक्षक के साथ नशे में चूर बदमाशों ने अभद्रता करते हुए धमकाते हुए कॉलर पकड़ ली। इसके बाद झूमाझपटी कर फरार हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने उपद्रव मचा रहे आरोपियों पर कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक सदर चौपाटी में शहर अति. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी का बंगाल हैं जहां सुरक्षा में आरक्षक तैनात था तभी एक मोटर साइकिल से तीन लोग पहुंचे जो शराब के नशे में धुत थे जिन्होंने एएसपी के बंगले के सामने बाइक लगा दी थी। जब सुरक्षा में तैनात आरक्षक ने इसका विरोध करते हुए गाड़ी हटाने के लिए बोला तो शराब के नशे में धुत
गजेंद्र उर्फ साहिल वर्मा 22 वर्षीय निवासीरामपुर, सुधांशु साहू 21 वर्षीय निवासी बेदीनगर, श्रेयांश जैन उर्फ अन्नु 21 वर्षीय निवासी लार्डंगज के अभद्रता करने लगे। हाथापाई करने के साथ मारपीट कर दी और आरक्षक की कॉलर पकड़ ली। सूचना मिलते ही अति. पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंंच गए, सूचना पर पुलिस बल पहुंचा और युवकों को पकडक़र थाने लाया गया जहां उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।

Next Post

कैरिबयाई देशों से संबंधों को मजबूत बनायेगा भारत, त्रिनिदाद-टोबैगो के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर

Sat Jul 5 , 2025
नई दिल्ली 05 जुलाई (वार्ता) भारत और त्रिनिदाद-टोबैगो ने जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा क्षेत्र की समसामयिक चुनौतियोंं से मिलकर निपटने के लिए सहयोग बढाने तथा भारत-कैरिकॉम साझेदारी को अधिक मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की है। त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने […]

You May Like