‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली गति

सिंगरौली: जिले में अमृत हरित महाअभियान 2.0 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत गुरुवार को गनियारी मुक्तिधाम एवं हिर्रवाह रिवर फ्रंट पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह रहे। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी मजबूत नींव हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए।कार्यक्रम में महापौर रानी अग्रवाल, कलेक्टर गौरव बैनल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, पार्षदगण तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर हरित सिंगरौली के निर्माण का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-आंदोलन बनाकर अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी करने वालों के विरुद्ध मकोका के तहत हो कार्रवाई: प्रमोद तिवारी

Thu Jul 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस सांसद एवं राज्यसभा में पार्टी के उपनेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा गबन मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्री तिवारी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि मंदिर से करोड़ों रुपये की […]

You May Like