सागर: सागर जिले के सानौधा थाना अंतर्गत शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र मे शराब ठेका कारोबार से जुडे कर्मचारियो द्वारा की लाठियो से की गई मारपीट मे घायल दूसरे युवक की भी मौत हो गई है। एक युवक की मारपीट के दौरान ही मौत हो गई थी। पुलिस ने 05 नामजद आरोपिय सहित अन्य पर हत्या कि मामला दर्ज कर जांच मे ले लिया है। दूसरे युवक की मौत पर परिजनो और अन्य लोगो ने आज रविवार की सुबह सड़क पर शव रखकर जाम शुरू कर दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मे शाहपुर निवासी इलेक्ट्रिशियन नीरज प्रजापति उम्र 38 साल अपने मित्र सूरज अहिरवार के साथ इलेक्ट्रिक फिटिंग का सामान लेकर मोटरसाइकिल से गढ़कोटा से शाहपुर वापस आ रहे थे कि बरेठा बाबा की घाटी पर बोलेरो से आये एक दर्जन लोगो ने नीरज और सूरज को पकड़कर लाठी , लोहे की राड से मारपीट करने लगे। चिंतित परिजन रात भर तलाश करते रहे। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और गंभीर रूप से घायल नीरज को आरोपी घाटी पर ही छोड़कर चले गए थे। नीरज की मौके पर ही मौत हो गई थी।
वही शनिवार रविवार की रात मे मारपीट मे घायल सूरज अहिरवार की भी मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार सूरज ने शाहपुर पुलिस चौकी मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी नीलेश अहिरवार, हर्ष लोधी, भगवत पटेल और दो अन्य नामजद सहित अज्ञात ने अवैध शराब बेचने की आशंका के चलते नीरज और सूरज के साथ मारपीट की है। पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध अजाजजा और हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया है। दो दिन से जाम के चलते आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। कल शनिवार को नीरज की मौत से उत्तेजित भीड ने शराब दुकान मे तोडफोड और आग लगाई गई थी। जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया था। आज रविवार की सुबह सूरज की मौत के बाद शाहपुर पथरिया मार्ग पर सड़क पर शव रखकर जाम शुरू कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार शव का अभी पोस्टमार्टम नही हो सका है।
