श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव सीजन 3 का ऑफिशियल लोगो व पोस्टर लांच, आज से रजिस्ट्रेशन

ग्वालियर:श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव सीजन 3 का ऑफिशल लोगो व पोस्टर आज लॉन्च किया गया। इस अवसर पर आयोजक नितिन अग्रवाल केतन अग्रवाल ने बताया कि गरबा एवं डांडिया प्रशिक्षण का शुभारंभ 14 सितंबर सोमवार जीवाजी कल गेट नंबर 3 पर शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगा। इस वर्ष नैयनेश्वरी फिल्म के प्रशांत राज चौहान के निर्देशन में प्रतिभागियों को गरबा एवं डांडिया की विभिन्न शैलियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा वहीं आयोजन के दौरान एंकर निखिल कटारिया अपनी एंकरिंग के माध्यम से कार्यक्रम को खास अंदाज़ प्रस्तुत करेंगे।

आज से पंजीयन शुरू हो जाएंगे। पहले रजिस्ट्रेशन पर चांदी का शानदार राम दरबार भेट किया जाएगा। इस बार प्रशिक्षण अवधि को और अधिक रोचक एवं मनोरंजक बनाने के लिए हर रविवार को अलग-अलग थीम पर आधारित मिनी इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इनमें विशेष टीम के साथ नृत्य संगीत संस्कृति मनोरंजन एवं विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी वही महिला प्रतियोगियों की सुरक्षा का विशेष इंतजाम रखा गया है।

आयोजक नितिन अग्रवाल ने बताया की श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव का उद्देश्य केवल गरबा डांडिया का आयोजन करना नहीं बल्कि नृत्य संस्कृति संगीत और उत्साह के माध्यम से शहर वासियों को एक साथ जोड़ना है ।पत्रकार वार्ता में जीवाजी क्लब के कोषाध्यक्ष संजय निकला संयुक्त सचिव केतन करण अग्रवाल ट्विंकल सेन निधि शर्मा नीलम गुप्ता वीनस स्कूल के संचालक विवेक गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे

Next Post

चितरबई कला में नदी से अवैध रेत उत्खनन, दो ट्रैक्टर जब्त

Tue Sep 8 , 2026
सिंगरौली: जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम […]

You May Like