भाजपा से माफी मांगे आतिशी या कानूनी कार्रवाई का सामना करने लिए रहे तैयारः सचदेवा

नयी दिल्ली 21 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से भाजपा नेताओं को लेकर दिये गये बयान से माफी मांगने की मांग की है और कहा है कि अगर वह माफी नहीं मांगती है, तो कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहे।

श्री सचदेवा ने आज यहां मीडियाकर्मियों से कहा है कि दस साल तक रात-दिन दिल्ली की जनता पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक ही राग अलापते सुनती रही कि केन्द्र सरकार और अधिकारी हमें काम नहीं करने दे रहे है, लेकिन आज श्रीमती आतिशी कह रही हैं कि उनकी सरकार ने दिल्ली में अधिकारियों के सहारे नये स्कूल, अस्पताल और पुल बनाये।

श्री सचदेवा ने शुक्रवार को श्रीमती आतिशी के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये जाने की कड़ी भर्त्सना की है और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री या तो माफी मांगे या कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और ‘आप’ के संयोजक श्री केजरीवाल बतायें कि यदि उनकी सरकार ने रिश्वतखोरी रोकी थी, तो दिल्ली जल बोर्ड बर्बाद क्यों हुआ, क्यों पूरी दिल्ली 2024 के मानसून में जलभराव से त्रस्त हुई, क्यों दिल्ली की सड़कें टूटी बदहाल हैं, क्यों दिल्ली में 10 साल में एक नया अस्पताल नहीं बना, क्यों दिल्ली के स्कूलों में विज्ञान एवं कॉमर्स नही पढ़ाये जाते, और अगर ‘आप’ सरकार ईमानदार थी, तो आखिर क्यों दिल्ली के लगभग सभी तत्कालीन मंत्री और खुद श्री केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल गये और बेल पर बाहर आए हैं।

Next Post

निवेशकों को हर संभव सहयोग देगी सरकार : सीएम

Fri Mar 21 , 2025
*मालनपुर में किया प्लायवुड फैक्ट्री का भूमिपूजन* भिंड। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार की उद्योग नीति का जिक्र करते हुए कहा है कि सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी, ताकि प्रदेश में औद्योगिक वातावरण को और मजबूत किया जा सके। इस नई औद्योगिक परियोजना से स्थानीय […]

You May Like