पॉच उपनिरीक्षक के साथ 89 पुलिस सेवको के हुये तबादले

सिंगरौली । पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार एक ही थाने व पुलिस चौकियों में तीन वर्षो से अधिक समय तक पदस्थ उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षको के पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने तबादला किया है। इस तबादला सूची में 6 उपनिरीक्षक, 9 सहायक उपनिरीक्षक, 24 प्रधान आरक्षक एवं 50 आरक्षक समेत कुल 89 पुलिस सेवको के तबादले किये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक सियाज केएम के द्वारा तबादला आदेश सूची में एसआई सूरज सिंह सरई से बरगवां थाना, उदय चन्द्र करिहार बैढ़न से विंध्यनगर थाना, नीरज सिंह चौकी प्रभारी गोभा थाना बैढ़न से नवानगर थाना, एसआई प्रियंका सिंह बघेल चौकी प्रभारी निवास सरई थाना से विंध्यनगर थाना शामिल हैं। वहीं कार्यवाहक एसआई कौशल प्रसाद कोल बैढ़न थाना से मोरवा थाना एवं एसआई यज्ञलाल कोल जियावन थाना से सरई थाना, एएसआई उपेन्द्र सिंह भदौरिया सरई थाना से माड़ा थाना, कार्यवाहक एएसआई प्रवीण कुमार मरावी मोरवा थाना से एसडीओपी सिंगरौली कार्यालय पदस्थ किया गया है। जबकि एएसआई प्रकाश नारायण कोल सरई थाना से रक्षित केन्द्र, कार्यवाहक एएसआई राजकुमार द्विवेदी एसडीओपी कार्यालय सिंगरौली से चौकी जयंत, शिवमोहन कोल मोरवा थाना से बैढ़न थाना, दिनेश कुमार साकेत नवानगर थाना से जियावन थाना, विशेषर चर्मकार बरगवां थाना से चितरंगी थाना, रामचरण सतनामी गढ़वा थाना से बरगवां थाना, एएसआई मोहनलाल प्रजापति जियावन थाना से बरगवां थाना, प्रआर प्रमोद कुमार चौकी नौडिहवा थाना गढ़वा से थाना चितरंगी, सुरेश कुमार सोनी जियावन थाना से चौकी निगरी, गुलाब सिंह जियावन थाना से बरगवां थाना, विजय बहादुर चौकी कुंदवार थाना जियावन से सरई थाना, राजनारायण सिंह थाना बरगवां से रक्षति केन्द्र, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह चौकी निवास थाना सरई से बैढ़न थाना, प्रवीण सिंह कर्चुली नवानगर थाना से मोरवा थाना, अनूप मिश्रा बरगवां थाना से बैढ़न थाना, मोहन लाल नाई यातायात थाना से रक्षित केन्द्र के अलावा अन्य प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक शामिल हैं।

Next Post

रुपया 43 पैसे टूटा

Mon Jun 8 , 2026
मुंबई, 08 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 43 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.61 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 56 पैसे की मजबूती के साथ 95.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपया आज 17 […]

You May Like