पेरिस 01 अक्टूबर (वार्ता/ स्पूतनिक) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रक्षा खर्च, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और अंतरिक्ष
क्षेत्र के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) का बजट बढ़ाने की मांग की है।
श्री मैक्रों ने मैड्रिड में स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज के साथ बातचीत के बाद बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,” हमें ईयू बजट का आकार बढ़ाना होगा। इसमें कोई शक नहीं। मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि पिछली बार हमने ऐसा कोविड महामारी के दौरान किया था।”
श्री मैंक्रो के मुताबिक, रक्षा , हरित प्रौद्योगिकी , एआई , क्वांटम प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए और फंड की ज़रूरत है।उन्होंने कहा, “अगर हम अपना बजट नहीं बढ़ाते हैं, तो या तो हम ये खर्च नहीं करेंगे और नवाचार की दौड़ में हिस्सा नहीं लेंगे, या हम ज़िम्मेदारी हर देश पर डाल देंगे।”
श्री मैक्रों ने कहा कि बाद वाले परिदृश्य ईयू एकल बाजार के टूटने का खतरा है। फ्रांसीसी नेता ने कहा, “हमारे पास 27 अंतरिक्ष नीति , 27 एआई नीति होंगी, यह बेवकूफी है, क्योंकि हमारे पास इसके लिए ज़रूरी पैमाने की कमी होगी।”
सितंबर के बीच में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, ऑस्ट्रियाई चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर, डच प्रधानमंत्री रॉब जेटन, डेनमार्क
के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने पोलिटिको में एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया,
जिसमें 2028-2034 के लिए अगले बहुवर्षीय ईयू बजट के लिए यूरो आयोग के प्रस्ताव में कई सौ अरब यूरो की कटौती करने
की मांग की गयी।
उनके हिसाब से बजट में लगभग 60 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी का प्रस्ताव पूरी तरह से आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से अवास्तविक है। इसके अलावा कई देशों देशों में लोक वित्त की हालत कथित तौर पर गंभीर चिंता का कारण है।

