दमोह में बदला मौसम का मिजाज, नोहटा,तेंदूखेड़ा, तेजगढ़ में हुई झमाझम बारिश

दमोह। सोमवार शाम अचानक मौसम बदल गया.जिससे आसमान में बदल छाने के बाद नोहटा, तेंदूखेड़ा और तेजगढ़ में जोरदार बारिश हुई. करीब एक घंटे की बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली.वहीं जिला मुख्यालय पर आसमान में बादल छाए रहे और बादलों की गड़गड़ाहट होती रही. यहां बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम अचानक परिवर्तित हो गया है. जिससे बारिश की पूरी संभावना बन चुकी है.आपको बता दें कि इसके पहले रविवार को तापमान 44.2 डिग्री पहुंच गया था जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था.जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था और लोग गर्म हवाओं से परेशान हो रहे थे.वहीं आसमान से धूप आग की तरह बरस रही थी. स्थिति यह थी कि दोपहर के समय में लोगों ने घरों से बाहर निकलना भी बंद कर दिया. क्योंकि गर्म हवाएं काफी प्रभावित कर रही थी, लेकिन सोमवार को अचानक मौसम परिवर्तित हो गया. तेंदूखेड़ा ब्लॉक के तेजगढ़ में शाम करीब 4:30 बजे से बारिश शुरू हुई और 1 घंटे तक झमाझम बारिश होती रही. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.वहीं इसके बाद तेंदूखेड़ा मुख्यालय पर भी बारिश का दौर शुरू हुआ और लोगों ने बारिश के पानी में भीग कर गर्मी से राहत पाई.आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं जिससे अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि रात-रात तक जिले के कई स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है.हालांकि तेज हवाएं भी चल रही हैं इसलिए कि हवा पानी को अपने साथ उड़ा ले जा सकती है, लेकिन मौसम परिवर्तित होने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिल गई है.

Next Post

बनखेड़ी की अनिका माहेश्वरी का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक किए अपने नाम

Mon Apr 27 , 2026
बनखेड़ी। ठैनी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनिका माहेश्वरी ने इंदौर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनिका ने अंडर-11 और अंडर-13 कैटेगरी में शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियन बनकर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही अंडर-15 कैटेगरी […]

You May Like