धर्मेंद्र के निधन की खबर दुखद, राहुल ने जताया दुख

धर्मेंद्र के निधन की खबर दुखद, राहुल ने जताया दुख

नयी दिल्ली 24 नवंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख प्रकट किया है। श्री गांधी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद । यह भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा , “धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।”

Next Post

धर्मेन्द्र का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति : बिरला

Mon Nov 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र का निधन अभिनय और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा ”सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, पूर्व सांसद धर्मेंद्र का निधन अत्यंत दुःखद है। लंबे […]

You May Like