नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र का निधन अभिनय और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्री बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा ”सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, पूर्व सांसद धर्मेंद्र का निधन अत्यंत दुःखद है। लंबे समय तक अपने अभिनय से उन्होंने भारतीय सिनेमा को समृद्ध बनाया। वे जीवटता की मिसाल थे, जिन्होंने कई उम्दा फिल्मों और यादगार फिल्मी डायलॉग्स से करोड़ों लोगों को प्रभावित किया।”
उन्होंने कहा ”धर्मेंद्र राजस्थान की बीकानेर संसदीय क्षेत्र से 14वीं लोक सभा के लिए भी निर्वाचित हुए थे। उनका निधन अभिनय और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें, तथा शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को असहनीय दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।”
Next Post
पंचायती राज मंत्रालय 26 नवंबर को मनाएगा राष्ट्रव्यापी संविधान दिवस
Mon Nov 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 नवंबर (वार्ता) पंचायती राज मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पूरे देश में भव्य और व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। पंचायती राज मंत्रालय ने आज बताया कि यह राष्ट्रीय अभियान त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण स्थानीय निकायों […]

You May Like
-
1 year ago
सोना-चांदी में नरमी
-
4 months ago
अधिकारी पर प्रकरण दर्ज करने की मांग
-
7 months ago
सीवरेज लाइन बना आमजन का कोढ़, सड़कों पर मौत के गड्ढे
-
4 months ago
कोटक लाइफ का एयूएम एक लाख करोड़ के पार
