बेटी के हाथ पीले करने कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं: राय

सीहोर। बुधवार को 123 बेटियां ने जहां वैदिक मंत्रों के साथ अग्रि के सात फेरे लेकर विवाह स्वीकार किया तो वहीं 76 बेटियों ने कुरान पाक की आयतों के साथ निकाह कुबूल किया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय और नपाध्यक्ष पिं्रस राठौर ने वर-वधुओं को आशिर्वाद दिया. विवाह और निकाह सम्मेलन पं. महादेव शर्मा एवं शहर काजी युसूब अंसारी द्वारा धार्मिक रितीरिवाजों के साथ संपन्न कराया गया. मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह निकाह योजना के तहत वर वधुओं को 49 हजार रुपए के चैक प्रदान किए गए. कार्यक्रम में भोजन वितरण के उपरांत वर-वधुओं को विदाई दी गई. विधायक सुदेश राय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निर्धन परिवारों की कन्याओं के लिए सामुहिक विवाह सम्मेलनों का शुभारंभ किया गया था. इस योजना से लाखों कन्याओं के हाथ पीले हो चुके हैं. योजना का लाभ सभी वर्ग की बेटियों को मिल रहा है. अब किसी को भी बेटी के विवाह के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने पुत्र का विवाह भी मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह निकाह सम्मेलन में कर समाज को संदेश दिया था. विवाह के बाद भी नवविवाहित वर-वधुओं को भाजपा सरकार की योजनाओंं का लाभ मिलेगा.

कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र राजपूत द्वारा सम्मेलन स्थल पर हिंदू मुस्लिम वर-वधुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई.

विधायक सुदेश राय और नपाध्यक्ष पिं्रस राठौर ने वर-वधुओं को श्रीमदभागवत गीता पुस्तक देकर विवाह की बधाई शुभकामनाएं दी. तत्पश्चात मुस्लिम पंडाल में निकाह की मुबारकबाद भी दी गई. इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला मंत्री प्रीति सोनी, नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र राजपूत, सीएमओ सुधीर कुमार, सामाजिक न्याय विभाग जिला अधिकारी महेश यादव एवं पार्षदों के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह निकाह सम्मेलन अंतर्गत शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि के चैक वर-वधुओं को प्रदान किए गए.

नपाध्यक्ष पिं्रस राठौर, भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री प्रीति सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने भाजपा की योजनाओं से समाज के गरीब तबके को होने वाले लाभों की जानकारी दी.

Next Post

गैस ऐजेंसियों पर खाली सिलेंडर लेकर पहुंच रहे उपभोक्ता

Thu Mar 12 , 2026
बुधनी। एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर सरकार द्वारा जारी नए आदेश के बाद नगर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. लोग गैस सिलेंडर भरवाने के लिए एजेंसियों के बाहर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, वहीं सड़कों पर डिलीवरी वाहनों के पास भी लोगों की भीड़ देखी जा रही […]

You May Like