नयी दिल्ली 24 नवंबर (वार्ता) पंचायती राज मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पूरे देश में भव्य और व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
पंचायती राज मंत्रालय ने आज बताया कि यह राष्ट्रीय अभियान त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण स्थानीय निकायों में आयोजित किया जाएगा जिसका समन्वय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पंचायती राज विभागों के सहयोग से होगा।
मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज के नेतृत्व में 26 नवंबर को सुबह 11 बजे वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश भर की पंचायतें संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पंचायतें अपनी स्थानीय भाषाओं में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करेंगी। संवैधानिक मूल्यों पर चर्चाएँ, संगोष्ठियाँ और प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की जाएँगी।
Next Post
मुर्मू, राधाकृष्णन, राजनाथ ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर जताया शोक
Mon Nov 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन तथा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। श्रीमती मुर्मू ने अपने शोक संदेश में कहा “दिग्गज अभिनेता […]

You May Like
-
1 year ago
फांसी के फंदे पर झूले युवक-युवती
-
2 years ago
सर्राफा बाजार: सोना, चांदी में गिरावट
-
7 months ago
शुरुआती कारोबार में 1,900 अंक उछला सेंसेक्स
