सर्राफा बाजार: सोना‌, चांदी में गिरावट

इंदौर, 16 फरवरी (वार्ता)। सप्ताहांत सोना एवं चांदी में गिरावट दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 300 रुपये सस्ती होकर बिकी।

कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 87100 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 87000 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 97800 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 96100 रुपये बिकी।

कामकाज में सोना ऊंचे में 88300 नीचे में 86900 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 97900 तथा नीचे 94700 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2882 डॉलर तथा चांदी 3205 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

 

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Sun Feb 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 फरवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख […]

You May Like