तंबाकू कानूनों में खामियों से ऑस्ट्रेलियाई बच्चे हो रहे कमजोर: अध्ययन

सिडनी, 10 मार्च (वार्ता) एक ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन से पता चला है कि देश के तंबाकू नियंत्रण कानूनों में महत्वपूर्ण खामियों के कारण बच्चे तंबाकू की खुदरा बिक्री के संपर्क में आ रहे हैं।
रविवार को ड्रग एंड अल्कोहल रिव्यू की वेबसाइट पर प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, तम्बाकू के विज्ञापन, प्रचार और प्रवर्तन को प्रतिबंधित करने वाले राष्ट्रीय कानूनों के बावजूद, क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि विभिन्न राज्यों में तम्बाकू की बिक्री को विनियमित करने के कानूनों में विसंगतियां हैं, कुछ राज्यों में नाबालिगों को तम्बाकू बेचने की अनुमति दी जाती है। इसमें विपणन रणनीतियों पर प्रतिबंधों की कमी पर भी प्रकाश डाला गया है, जैसे कि तंबाकू विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खिलौनों की प्रदर्शनी लगाना या खिलौनों की दुकानों में तंबाकू उत्पाद बेचना आदि।
इसके अलावा, शोधकर्ताओं ने कहा कि तंबाकू खुदरा विक्रेताओं के बिक्री स्थान को नियंत्रित करने वाले कोई नियम नहीं हैं और बच्चों को तंबाकू बिक्री और विपणन के संपर्क से बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए मजबूत कानूनों की आवश्यकता पर बल दिया।
अध्ययन में प्रमुख खुदरा बिक्री रणनीतियों की पहचान की गई, जिनका उपयोग तंबाकू उद्योग युवा बाजार को लक्षित करने एवं बढ़ावा देने के लिए करता है, जिसमें स्नैक्स, मिठाइयों और शर्करा युक्त पेय के पास सिगरेट का प्रदर्शन; बच्चों के सामने सिगरेट के विज्ञापनों को रखना; सुगंधित सिगरेट का विज्ञापन एवं प्रदर्शन और सिगरेट की एकल स्टिक की बिक्री शामिल है।
लेखकों ने कहा, “तम्बाकू और बच्चों को आकर्षित करने वाले उत्पादों की निकटता युवाओं को इन उत्पादों की स्वीकार्यता को तम्बाकू के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित कर सकती है तथा तम्बाकू उत्पादों के स्वास्थ्य जोखिमों और सामान्य स्थिति के बारे में उनकी गलत धारणाओं को बढ़ावा दे सकती है।” उन्होंने बच्चों के उत्पादों की बिक्री से तम्बाकू की बिक्री को अलग करने के लिए विनियामक गैप को समाप्त करने का आह्वान किया।

Next Post

ई-केवायसी न कराने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई – कलेक्टर

Mon Mar 10 , 2025
ग्वालियर। शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ई-केवायसी करना अनिवार्य है। ई-केवायसी न कराने पर आगामी माह का वेतन आहरित नहीं किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में ई-केवायसी कार्य की समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी-कर्मचारी स्वयं […]

You May Like