पंचांग 23 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 03 संवत् 2083 वैशाख शुक्ल सप्तमीं गुरूवासरे रात 1/16, पुनर्वसु नक्षत्रे रात 1/17, सुकर्मा योगे दिन 10/30, गर करणे सू.उ. 5/36, सू.अ. 6/24, चन्द्रचार मिथुन रात 7/38 से कर्क, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
————————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 23 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी. पद का लाभ प्राप्त होगा. व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. वर्ष के अन्त में शत्रु वर्ग से कष्ट होगा. मित्र के कारण कार्य में व्यवधान आ सकता है. व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु वर्ग से कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थिति में सुधार होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्य क्षेत्र में रूचि रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को कार्यो में व्यवधान आ सकता है. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शालीनता से सफलता मिलेगी.
————————————————————
आज का भविष्य: गुरूवार 23 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से शांत और गंभीर तथा महत्वाकांक्षी होगा, अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला, ईमानदार एवं क्रोधी होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, साहित्य के क्षेत्र में उन्नति करेगा, भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होगा.
————————————————————
मेष- अनुभव की कमी आपको उलझा सकती है, नवीन योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, अतिथि आगमन होगा, यश प्राप्त होने का योग है.
वृषभ- नया कार्य शुरू करने से पहिले अच्छी तरह सोच समझ लें, बाद में परेशानी होगी, अधिकारियों की बातचीत में नरमी बरतें, संयम से काम करना लाभदायक रहेगा.
मिथुन- स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा, परिचितों की मदद करके प्रसन्नता मिलेगी, वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा,विवादास्पद मामलों को टालने का प्रयास करें.
कर्क- दौड़धूप के बावजूद बड़ी सफलता मिलना मुश्किल है, अनहोनी का भय रहेगा, निजी कार्यो में रूचि बढ़ेगी, पुरूषार्थ बना रहेगा.
सिंह- कामकाज में आ रही मुश्किलें दूर होंगी, भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा, वैभव विलासिता की वस्तुओं में रूचि रहेगी, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी.
कन्या-रूचि का काम मिलने से खुशी होगी, आय में बढ़ोत्तरी होगी, संतान पक्ष से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा, जोखिम पूर्ण कार्यो से बचने का प्रयास करें.
तुला- दौड़धूप से नुकसान की भरपाई कर लेंगे, सुख सुविधा पर खर्च की संभावना है, किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद या विश्वासघात हो सकता है.
वृश्चिक- तनाव की स्थिति में फैसला लेना बेकार होगा, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, दूसरों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से दुख रहेगा.
धनु- दुविधा की स्थिति आगे बढऩे में बाधक हो सकती है, पारिवारिक यात्रा संभव है, वाहन मशीनरी के कार्य में सावधानी रखें, जाखिम कार्यो से बचने का प्रयास करें.
मकर- कानूनी मामले हल होंगे, आपसी लोग जानबूझकर नुकसान कर सकते हैं, सावधानी रखें, भाग्यवर्धक प्रयासों में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.
कुम्भ-विवादास्पद मामले आपसी बातचीत में सूलझ सकते हैं, शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, रूके कार्यो में गति आयेगी, पुरानी मित्रता उपयोगी रहेगी.
मीन- कार्यस्थल की समस्याओं का समाधान होगा, सहकर्मी नीचा दिखानेका प्रयास कर सकते हैं, पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, मांागलिक कार्यो में खर्च होगा.
————————————————————
व्यापार भविष्य:
वैशाख शुक्ल सप्तमीं को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, स्टील, लोहा, धातु, गेहॅू, जौ, चना, मटर, के भाव में वृद्धि होगी, गुड़ खांड, उड़द, घी, तेल, सरसों, आदि के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 4065 है.
————————————————————
