इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पान मसाले के पैकेट को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास राजा पान कार्नर पर 15 अगस्त की शाम ग्राहक और दुकानदार आपस में भिड़ गए. फरियादी संतोष अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने पान मसाले (विमल) के पैसे पहले ही दे दिए थे, लेकिन दुकानदार राजकुमार वर्मा ने दोबारा पैसे मांगे.
जब उसने इंकार किया तो दुकानदार ने गाली-गलौज कर डंडे से मारपीट की, जिससे उसके पैर और सिर पर चोट आई. दूसरी ओर दुकानदार राजकुमार वर्मा ने भी शिकायत दर्ज कराई कि संतोष पैसे दिए बिना ही झगड़ने लगा और गाली-गलौज कर हाथापाई की. पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
